Kriti Sanon ने सोशल मीडिया पर लिखा दिल जीत लेने वाला पोस्ट, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कर रहें हैं तारीफ
कृति सेनन के इस पोस्ट को देखने के बाद वरुण धवन, अर्जुन कपूर, राधिका मदन जैसे तमाम सितारें उसे लाइक्स करते नजर आए. वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने भी कृति के इस पोस्ट को पसंद किया.
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने से उपर का समय बीत चुका है. इस मामले में आए दिन नए नए अपडेट सामने आ रहे हैं. देश की 3 बड़ी एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है. लेकिन दूसरी तरफ कई लोग सोशल मीडिया पर अपने अपने तर्क सामने ला रहें हैं. जिससे एक अलग ही महौल भी तैयार हो रखा है. इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की कोस्टार कृति सेनन ने अपने इंस्टा पर एक ऐसा पोस्ट लिखा है. जिसे पढ़ने के बाद ना केवल बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि सुशांत के फैंस भी काफी लाइक्स कर रहें हैं. कुछ ही घंटो में कृति के इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
दरअसल कृति सेनन ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘पहले वो तुम्हारे लिए लड़ते हैं, फिर वो खुद से लड़ते हैं. एक ना रुकने वाली अराजकता, और अब ये आपके लिए नहीं है. ये उन लोगों के लिए है. शायद यही हमेशा से था. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने 10 दिनों के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी
View this post on Instagram
कृति सेनन के इस पोस्ट को देखने के बाद वरुण धवन, अर्जुन कपूर, राधिका मदन जैसे तमाम सितारें उसे लाइक्स करते नजर आए. वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने भी कृति के इस पोस्ट को पसंद किया.
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कृति सोशल मीडिया पर उनके लेकर पोस्ट करती नजर आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

