हेलो मैगजीन के कवर पर दिखा कृति सेनन का हॉट अवतार, तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश
कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अदाकारी के अलावा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं.
कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी अदाकारी के अलावा अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. जून महीने की हेलो मैगजीन के कवर पर उनका हॉट अवतार देखने को मिला है. बिकिनी में कृति काफी सेक्सी लग रही हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स कृति की इस तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कृति ने खुद इस फोटो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. महज तीन घंटों में ही इस तस्वीर पर 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही यूजर्स ने पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स भी किए हैं. आप भी एक नजर डालिए कृति की इस फोटो पर:-
यह भी पढ़ें:- कृति सेनन अपनी 'सोल सिस्टर्स' के साथ गोवा में मना रही हैं छुट्टियां, देखें तस्वीरें
वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो कृति को मार्च के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'लुका छुप्पी' में देखा गया था. फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन थे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लाजवाब प्रदर्शन किया था. इसके अलावा कृति सेनन जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ 'पानीपत' और दिलजीत दोसांझ के साथ 'अर्जुन पटियाला' में नजर आएंगी. साथ ही उनको अक्षय कुमार स्टारर 'हाउसफुल 4' में भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

