Prabhas संग सगाई की अटकलों पर सामने आईं Kriti Sanon, बोलीं - कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख घोषित करे उससे पहले ...
कृति सेनन ने प्रभास के साथ डेट की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा, ये ना ही प्यार है, और ना ही PR, हमारा भेड़िया रिएलिटी शो में थोड़ा ज्यादा वाइल्ड हो गया. अब मैं गुब्बारा फोड़ती हूं. स्टोरी में पढ़ें कि आगे एक्ट्रेस ने क्या कहा.
Kriti Sanon Breaks Silence On Dating Rumors With Prabhas: कृति सेनन बीते कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. खबरें थी कि कृति बाहुबली (Bahubali) यानी प्रभास को डेट कर रही हैं. पर इन सभी अटकलों पर कृति ने पूर्ण विराम लगा दिया है. दरअसल वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक रियल्टी शो में इशारों ही इशारों में कह दिया था कि कृति का दिल प्रभास के पास है, जिसके बाद से कृति लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब कृति नें इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन खबरों का खंडन किया है.
कृति ने लिखा, ये ना ही प्यार है, और ना ही PR, हमारा भेड़िया रिएलिटी शो में थोड़ा ज्यादा वाइल्ड हो गया. उसका ऐसा कहा जाना अफवाह को जन्म दे गया. साथ ही कृति आगे कहा, इससे पहले कि कुछ पोर्टल मेरी वेडिंग डेट अनाउंस कर दें, मैं गुब्बारा फोड़ देती हूं. सारी अफवाह निश्चित तौर पर निराधार है . इसी के साथ कृति ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है.

कृति सेनन हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया (Bhediya) में दिखाई दी हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन के वक्त एक रियलिटी शो में वरुण ने कहा था कि उनके (कृति सेनन) के दिल में वो (प्रभास) बसा है जो इस वक्त मुंबई में नहीं है और दीपिका के साथ शूटिंग कर रहा है. वरुण का इशारा साफ था कि वे प्रभास की बात कर रहे थे. प्रभास ही दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म के की शूटिंग में व्यस्त हैं.
कृति सेनन और प्रभास पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं. ओम राउत (Om Raut) द्वारा डायरेक्टेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में प्रभास भगवान राम और कृति माता सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, पर कैरेक्टर के लुक और कॉस्ट्यूम को लेकर काफी विरोध देखना पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

