कृति सेनन की 'पानीपत' की शूटिंग पूरी, इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म के कलाकार और क्रू सदस्यों को कहा धन्यवाद
अभिनेत्री कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है. यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है. अर्जुन कपूर और संजय दत्त भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. कृति ने इंस्टाग्राम के जरिए रविवार को 'पानीपत' के कलाकार और क्रू के सदस्यों को धन्यवाद कहा.
मुंबई : अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' (Panipat) की शूटिंग पूरी कर ली है. आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) द्वारा निर्देशित यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है. इसमें अर्जुन कपूर और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म के अपने आखिरी शेड्यूल को खत्म करने के बाद कृति ने इंस्टाग्राम के जरिए रविवार को 'पानीपत' के कलाकार और क्रू के सदस्यों को धन्यवाद कहा.
अर्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कृति ने लिखा, "इसे चुप कराने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, प्यारे और मनोरंजक सह-कलाकार बनने के लिए शुक्रिया अर्जुन. मुझे खुशी है कि हमने यह यात्रा साथ में की और मुझे तुम्हारे रूप में एक शानदार दोस्त मिला है."
यह भी पढ़ें : दिलजीत दोसांझ, कृति सेनन और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
अभिनेत्री ने गोवारिकर की भी प्रशंसा करते हुए और उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, "मुझे यह मौका देने और पार्वती के किरदार में इतनी विविधता जोड़ने के लिए धन्यवाद." यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

