कृति खरबंदा ने 'सच्चे प्यार' की फोटो की शेयर, पुलकित सम्राट के पेट डॉग के साथ आई नजर
कृति खरबंदा ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में 'पेट पैशन' और 'सच्चे प्यार' के बारे में बात की है. कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर कथित प्रेमी पुलकित सम्राट के पेट डॉग ड्रोगो की तस्वीर साझा की, जिसमें वह ड्रोगो को चूमती नजर आ रही हैं.
कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में 'पेट पैशन' (Pet Passion) और 'सच्चे प्यार' के बारे में बात की है. कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर कथित प्रेमी पुलकित सम्राट के पेट डॉग ड्रोगो की तस्वीर साझा की, जिसमें वह ड्रोगो को चूमती नजर आ रही हैं.
उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "सच्ची वाला प्यार." फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को 1.73 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं कृति ड्रोगो के बहुत करीब हैं, वह हमेशा उसकी तस्वीर साझा करती रहती हैं. इस महीने की शुरुआत में, कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और अपने पालतू डॉग ड्रोगो का फर्श पर सोते हुए ली गई तस्वीर पोस्ट की है. यह भी पढ़े: एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट को कहा ‘माइन’
वर्कफ्रंट ती बात करें तो, कृति आखिरी बार अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' में पर्दे पर दिखाई दी थीं, जिसमें पुलकित, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज और सौरभ शुक्ला भी थे. वह अगली बार फिल्म 'तैश' में दिखाई देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

