बॉलीवुड

Koffee With Karan Season 7: Karan Johar ने Sara Ali Khan से पूछा किसे करना चाहती हैं डेट?, एक्ट्रेस ने लिया Vijay Deverakonda का नाम

कॉफी विद करण सीजन 7 का दूसरा एपिसोड प्रीमियर के लिए तैयार है. इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण जौहर सारा अली खान से पूछ रहे हैं कि वे किसे डेट करना चाहती हैं.

Koffee With Karan Season 7: Karan Johar ने Sara Ali Khan से पूछा किसे करना चाहती हैं डेट?, एक्ट्रेस ने लिया Vijay Deverakonda का नाम
करण जौहर (Photo Credits: Twitter)

Koffee With Karan Season 7:  पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण का नया सीजन 7 का आगाज पिछले हप्ते चुका है. इस शो के पहले मेहमान बने थे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट. जिन्होंने शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े तमाम खुलासे किए थे. अब शो के दूसरे एपिसोड में नजर आने वाली हैं सारा अली खान और जान्हवी कपूर की जोड़ी. इस बीच करण जौहर पूछेंगे इनसे कुछ तीखे और चटपटे सवाल, जिसकी झलक शो के प्रोमों में देखने को मिल रही है.

करण जौहर शो के बीच में सारा से पूछते हैं कि अगर किसी एक लड़के का नाम लेना हो कि आप किसे डेट करना चाहती हैं, तो वह कौन होगा? एक्ट्रेस इसे हसकर टालना चाहती हैं, पर बाद में विजय देवरकोंडा का नाम लेती है. यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 7 जुलाई से हर गुरुवार प्रसारित होता है.

आपको बता दें विजय देवरकोंडा जल्द ही अनन्या कपूर के साथ फिल्म लाइगर में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्म का एक गाना अकड़ी पकड़ी रलीज हुआ है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. पुरी जगन्नाद द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वहीं बात करें सारा अली खान की तो वे आखिरी बार अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आई थीं. सारा की अगली फिल्म गैसलाइट इन गुजरात है, जिसमें वे विक्रात मैसी के साथ नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).