बॉलीवुड

KK Top 5 Songs: रोमांटिक आवाज के जादूगर केके की Death Anniversary पर सुनिए ये दिल को छू लेने वाले उनके 5 खास गाने, महान सिंगर की याद में आंखें हो जाएंगी नम (Watch Video)

आज बॉलीवुड के जाने माने पार्श्व गायक कृष्णकुमार कुन्नथ, जिन्हें हम सब प्यार से केके के नाम से जानते हैं, की दूसरी पुण्यतिथि है. 31 मई, 2022 को कोलकाता में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनका निधन हो गया था.

KK Top 5 Songs: रोमांटिक आवाज के जादूगर केके की Death Anniversary पर सुनिए ये दिल को छू लेने वाले उनके 5 खास गाने, महान सिंगर की याद में आंखें हो जाएंगी नम (Watch Video)
Singger KK (Photo Credits: Instagram)

KK Top 5 Songs On His Anniversary: आज बॉलीवुड के जाने माने पार्श्व गायक कृष्णकुमार कुन्नथ, जिन्हें हम सब प्यार से केके के नाम से जानते हैं, की दूसरी पुण्यतिथि है. 31 मई, 2022 को कोलकाता में एक लाइव परफॉर्मेंस के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उनका निधन हो गया था. केके ने 90 के दशक से लेकर 2000 के दशक तक कई रोमांटिक सुपरहिट गानों को अपनी आवाज़ दी. आइए सुनते हैं वे गाने, जो दिल आंखों को नम करने वाले हैं...

पल

तड़प तड़प के

यारों दोस्ती

ज़िंदगी दो पल की

आंखों में तेरी

केके की गायिकी की खास बात उनकी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ थी. वह जिस गाने को गाते थे, उसमें जान डाल देते थे. उनके गाने प्यार, दर्द और ज़िंदगी के हर पहलू को छूते थे और लोगों के दिलों को छू लेते थे.

के.के. के जाने से ना सिर्फ संगीत जगत बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा था. आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके गानों को सुनना और उनकी यादों को ज़िंदा रखना ही उनके लिए सबसे बड़ी सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).