बॉलीवुड

Kinna Sonna Teaser: 'किन्ना सोना' गाने के टीजर में दिखा katrina Kaif का हॉट अवतार, Phone Bhoot का Janhvi Kapoor की Mili के साथ होगा क्लैश!

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत एक्सेल एंटरटेनमेंट की फोन भूत के ट्रेलर को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है.

Kinna Sonna Teaser: 'किन्ना सोना' गाने के टीजर में दिखा katrina Kaif का हॉट अवतार, Phone Bhoot का Janhvi Kapoor की Mili के साथ होगा क्लैश!
जी म्यजिक कंपनी (Photo Credits: Youtube)

Kinna Sonna Teaser: कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अभिनीत एक्सेल एंटरटेनमेंट की फोन भूत के ट्रेलर को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. अब फिल्म निर्माताओं ने फोन भूत का पहला गाना किन्ना सोना का टीजर जारी कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विशेष रूप से मीडिया और कुछ फैंस को एक सरप्राइज के रूप में यह पेप्पी ट्रैक दिखाया गया था.  Janhvi Kapoor ने शेयर किया आगामी फिल्म Mili का फर्स्ट लुक पोस्टर, Sunny Kaushal भी आएंगे नजर

तनिष्क बागची द्वारा रचित और लिखा गया और जहरा और तनिष्क द्वारा गाया गया, यह गीत एक महल की पृष्ठभूमि पर शूट किया गया है, जिसमें कैटरीना अपने को-स्टार्स ईशान और सिद्धांत के साथ स्मोकी हॉट अवतार में हैं. आकर्षक गीत और कैटरीना का हॉट ऑन-स्क्रीन अवतार उनकी शादी के बाद निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आ सकता है.

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च के दिन यू ट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था और केवल 24 घंटों में लगभग 30 मिलियन व्यूज को पार कर गया था.

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित, फोन भूत एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसके हेड रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं. यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है. पर इसी दिन जान्हवी कपूर स्टारर मिली भी रिलीज के लिए तैयार है. जिसका हाल ही में पोस्टर्स सामने आए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).