Hotness के मामले में बहन Janvhi Kapoor को कड़ी टक्कर दे रही हैं Khushi Kapoor, देखें स्टारकिड की लेटेस्ट Bold Photos
खुशी कपूर भी अपनी मॉम श्रीदेवी और बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस काम करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है.
Khushi Kapoor and Janhvi Kapoor Hot Photos: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने पांव जमा लिए हैं. करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली जाह्नवी ने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' और 'रूही' में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. इन दिनों जहां वो अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं वहीं उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में अपनी एंट्री की तैयारी में हैं. खुशी भी अपनी मॉम और बड़ी बहन की तरह बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस काम करना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है.
खुशी आज जाह्नवी के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित एक जिम से निकलते समय मीडिया द्वारा स्पॉट की गई. खास बात ये रही कि यहां सभी की निगाहें जाह्नवी से ज्यादा खुशी पर टिकी हुई थी. खुशी यहां स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुईं अपने कॉन्फिडेंट और बोल्ड स्टाइल में नजर आईं. सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी अब वायरल हो रही हैं.


फोटोज में देखा जा सकता है कि जाह्नवी यहां ब्लैक शॉर्ट पेंट्स, और सिल्वर कलर की जैकेट पहनी हुई नजर आईं तो वहीं खुशी ने गुलाबी रंग की ट्रैक पेंट्स और ग्रे कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई थी. इनका हॉट और स्टाइलिश अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया.

ये भी पढ़ें: Shanaya Kapoor ने Sridevi की छोटी बेटी Khushi Kapoor संग पोस्ट की Hot मिरर सेल्फी Photo
आपको बता दें कि पिता बोनी कपूर ने इस साल की शुरुआत में पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया था कि खुशी भी एक्ट्रेस बनाना चाहती हैं और उन्होंने इसके बारे में विचार करना भी शुरू कर दिया है. बोनी कपूर ने कहा था कि वें अपने किसी सम्माननीय और भरोसे के फिल्ममेकर द्वारा ही खुशी की बॉलीवुड डेब्यू को सुनिश्चित करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

