Khel Khel Mein Trailer: अक्षय कुमार स्टारर 'खेल खेल में' ट्रेलर हुआ रिलीज, 15 अगस्त को सिनेमाघरो में देगी दस्तक (Watch Video)
T-Series (Photo Credits: Instagram)

Khel Khel Mein Trailer: बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार, एमी विर्क, तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान जैसे सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है. फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है और दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. ट्रेलर में कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों में एक बड़ी हिट साबित होगी. फिल्म 'खेल खेल में' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसके ट्रेलर को देखकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग और अन्य कलाकारों की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने फिल्म को और भी खास बना दिया है.

'खेल खेल में' का ट्रेलर: