Khaali Peeli: अनन्या पांडे के सिर पर नारियल पानी रख मस्ती करते दिखे ईशान खट्टर, देखिए सेट का Funny वीडियो
इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मकबूल खान ने. ये फिल्म फिल्म 2 अक्टूबर, 2020 को जी प्लेक्स पर रिलीज होगी.
ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) पहली बार फिल्म 'खाली-पीली' (Khaali Peeli) से एक साथ नजर आने जा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर और एक गाना तहस नहस (Tehas Nehas) पहले ही सामने आ चुका है. जिसे सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिला है. ये फिल्म 2 अक्टूबर को OTT प्लेटफोर्म पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में फिल्म के सितारों ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है. इस बीच अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो वो और ईशान सेट पर मस्ती करते दिखाई दे रहें हैं.
दरअसल इस वीडियो में ईशान अनन्या के सिर पर नारियल पानी रख कर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा सकता है. दोनों ने मिलकर फिल्म के सेट पर कितनी मस्ती की होगी.
आपको बता दे कि हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टाइटल ट्रैक 'तहस नहस' में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) की जोड़ी खूब रंग जमाती नजर आई थी. इस गाने गाने को विशाल-शेखर ने कम्पोज किया है और शेखर राजवानी और प्रकृति कक्कड़ ने इसे गाया है.
इस फिल्म को डायरेक्ट किया है मकबूल खान ने. ये फिल्म फिल्म 2 अक्टूबर, 2020 को जी प्लेक्स पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

