बॉलीवुड

Kedarnath Trailer: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद इस फिल्म के लिए आपकी उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी.

Kedarnath Trailer: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
फिल्म 'केदारनाथ' का पोस्टर (Photo Credits: Twitter)

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस शानदार ट्रेलर को देखने के बाद इस फिल्म के लिए आपकी उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी. सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों का काफी प्रभावित किया था. साथ ही फिल्म के कई पोस्टर्स भी जारी किए जा चुके हैं. रविवार देर रात भी इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था. पोस्टर में फिल्म की लीड कास्ट यानि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को देखा जा सकता है.

फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया. उन्होंने लिखा था, " प्यार की एक अद्भुत यात्रा , इबादत के दर से आगे."

प्यार की इक अध्भुत यात्रा , इबादत के दर से आगे. #KedarnathTrailer out today! @itsSSR #SaraAliKhan @RonnieScrewvala @pragyadav_ @RSVPMovies @gitspictures @ZeeMusicCompany #Kedarnath pic.twitter.com/CUt2kKpK7r

— Abhishek Kapoor (@Abhishekapoor) November 11, 2018

ट्रेलर लॉन्च से पहले अभिषेक कपूर मुंबई स्थित बाबुल नाथ मंदिर भी गए थे. उन्होंने वहां पर भगवान शिव से अपनी फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की. फिर मुंबई में मीडिया की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया.

एक नजर डालिए फिल्म 'केदारनाथ' के दमदार ट्रेलर पर:-

यह भी पढ़ें:-   Kedarnath Teaser: मुश्किलों से भरा है 'केदारनाथ' का सफर, देखें सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म का ये शानदार टीजर

बता दें कि इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 7 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2018 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).