Katrina Kaif के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते Salman Khan को हो सकता है बड़ा नुकसान, पढ़ें डिटेल्स!
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने मंगलवार को अपने फैंस को बुरी खबर सुनाते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुदको क्वारंटाइन कर लिया है और नियमों का पालन कर रही हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने मंगलवार को अपने फैंस को बुरी खबर सुनाते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाई गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया था कि कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुदको क्वारंटाइन कर लिया है और नियमों का पालन कर रही हैं. अब कयास लगाया जा रहा है कि कैटरीना के कोरोना संक्रमित होने चलते सलमान खान के साथ उनकी आनेवाली फिल्म 'टाइगर 3' पर भी इसका असर पड़ेगा.
कोविड से संक्रमित होने के चलते कैटरीना अगले कुछ दिनों तक इसपर काम नहीं कर पाएंगी. ऐसे में फिल्म के मेकर्स को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. दूसरी ओर इन कयासों पर विराम लगाते हुए पिंकविला की इ रिपोर्ट में बताया गया कि कटरीना के बीमार के चलते फिल्म के काम पर इसका असर नहीं पड़ेगा क्योंकि अभिनेत्री ने इस फिल्म के लिए अपने शेड्यूल की शूटिंग कर ली है.
View this post on Instagram
अब उनका अगला शेड्यूल अप्रैल के अंत के कुछ दिनों के लिए फिक्स किया गया है जिसमें अभी समय है. वहीं दूसरी ओर सलमान अपनी इस फिल्म के लिए निर्देशक मनीष शर्मा संग यशराज स्टूडियोज में शूट कर रहे हैं और इसे लेकर काम भी जोरों शोरों से चल रहा है.
बताया जा रहा है कि इस फिल्म और इसके क्रू मेंबर्स को कोरोना से सभी खतरों से सुरक्षित रखने के लोए सभी रूल्स का पालन किया जा रहा है और सेट पर सेनीटाइजेशन का भी भरपूर ख्याल रखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

