कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शेयर किया ये हॉट वीडियो
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'भारत' (Bharat) में नजर आने वाली हैं. जल्द ही वह अपनी इस फिल्म को प्रमोट करना भी शुरू करेंगी. आईपीएल-12 के फिनाले में भी वह फिल्म का प्रचार करती हुई नजर आएंगी
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'भारत' (Bharat) में नजर आने वाली हैं. जल्द ही वह अपनी इस फिल्म को प्रमोट करना भी शुरू करेंगी. आईपीएल-12 के फिनाले में भी वह फिल्म का प्रचार करती हुई नजर आएंगी. इसी बीच कैटरीना कैफ के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. उन्होंने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में कैटरीना कैफ का हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है.
दरअसल, कैटरीना ने एले इंडिया के लिए ये फोटोशूट करवाया है. उन्होंने इस फोटोशूट के 'बिहाइंड द सीन्स' का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कैटरीना अगल-अलग अवतार में नजर आ रही हैं. महज 1 घंटे में ही इस वीडियो को 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? नेहा धूपिया ने किया बड़ा खुलासा
कैटरीना की फिल्म 'भारत' की बात की जाए तो इस फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में है. ये कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की रीमेक है. अली अब्बास जफर ने फिल्म का निर्देशन किया है. 5 जून को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 'भारत' के अलावा कैटरीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2019 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

