बॉलीवुड

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? नेहा धूपिया ने किया बड़ा खुलासा

फिल्मी सितारों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई थी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? नेहा धूपिया ने किया बड़ा खुलासा
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Photo Credits: Instagram)

फिल्मी सितारों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई थी. बताया जा रहा था कि शायद कैटरीना फिल्म 'उरी' के लीड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को डेट कर रही हैं. हालांकि, इस खबर की पुष्टि नहीं हुई थी. अब नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने विक्की और कैटरीना के एक दूसरे को डेट करने की खबरों की सच्चाई बताई है. पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में नेहा ने बड़ा खुलासा किया.

दरअसल, एक गेम में नेहा से कुछ सवाल पूछे गए. अगर उस सवाल का जवाब हां है तो एक्ट्रेस को 1 बार पलके झपकानी थी और अगर उसका जवाब ना है तो उन्हें दो बार पलके झपकानी थी. जब नेहा से पूछा गया कि क्या विक्की और कैटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं तो नेहा ने दो बार पलके झपकाई. इससे साफ जाहिर हो गया है कि दोनों रिलेशनशिप में नहीं है.

यह भी पढ़ें:- विक्की कौशल और हरलीन सेठी के रिश्ते में आई दरार, एक्टर ने कहा- मैं एकदम सिंगल हूं

वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो कैटरीना की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में सलमान खान और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में है. अली अब्बास जफर ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. वहीं विक्की कौशल की बात करें तो वह इन दिनों फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त है. पीटर्सबर्ग में फिल्म को फिल्माया जा रहा है. शूजित सरकार फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म से विक्की का लुक भी सामने आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).