Katrina Kaif ने विक्की कौशल की फोटो क्रॉप करके शेयर की सेल्फी? फैंस ने की वायरल
फैंस ने दावा किया है कि कैटरीना कैफ ने जो फोटो शेयर की है उसमें नजर आ रही टीशर्ट वाला इंसान कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल है. इसके साथ फैंस ने विक्की कौशल को वो फोटो भी शेयर की है.
- Read in
- English
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Kaitrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के एक दूसरे के डेट करने की खबरे इन दिनों जोरों पर हैं. हालांकि इन दोनों की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी बनाए रखी है. ऐसे में एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. जिसकी वजह है कैटरीना कैफ की नई सेल्फी. जिसमें वो बेहद ही रोमांटिक पोज में नजर आ रही हैं. इस फोटो को देखने के बाद फैंस उत्साहित हो गए हैं और अब वो इसे वायरल करने में जुट गए हैं.
दरअसल कैटरीना कैफ ने जो फोटो शेयर की उसमें वो किसी को गले लगाती दिखाई दे रही हैं. हालांकि वो किसे गले लगाकर खड़ी है ये तो साफ़ नहीं हो पाया है. लेकिन इस दौरान कैटरीना का लुक देखते ही बन रहा है.

लेकिन अब फैंस ने दावा किया है कि कैटरीना कैफ ने जो फोटो शेयर की है उसमें नजर आ रही टीशर्ट वाला इंसान कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल है. इसके साथ फैंस ने विक्की कौशल को वो फोटो भी शेयर की है. जिसमें वो सेम कलर की टीशर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखिए फैंस के ये दावे.
Victrina forever#Vickat pic.twitter.com/3BRURnNcrD
— 🌺 (@Farida9412) January 27, 2021
Just so happy for my girl! Shes happy..shes glowing.. shes flourishing! N that shirt pillow n lil butterflies are jus ♥️🥺#KatrinaKaif #VickyKaushal #Vickat pic.twitter.com/qiJszXmtbw
— Nush (@tanyeahok) January 28, 2021
वेल अब फैंस के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो कहा नहीं जा सकता. लेकिन कैटरीना की इस फोटो के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा एक बार फिर चर्चा में जरूर आ गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

