बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने 'बीएफएफ विद वोग-सीजन 3' में किया अपने पिछले संबंध का खुलासा

अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर था जब काम की जगह उनका ध्यान अन्य चीजों पर था हालांकि उन्हें अब इसका कोई पछतावा नहीं है.

कैटरीना कैफ ने 'बीएफएफ विद वोग-सीजन 3' में किया अपने पिछले संबंध का खुलासा
कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का कहना है कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर था जब काम की जगह उनका ध्यान अन्य चीजों पर था हालांकि उन्हें अब इसका कोई पछतावा नहीं है. एक बयान में कहा गया कि 'बीएफएफ विद वोग-सीजन 3' (BFF with Vogue-Season 3) में अनाइता श्रॉफ अदजानिया (Anaita Shroff Adajania) के साथ पधारीं कैटरीना ने अपने विचारों का खुलकर जिक्र किया.

कैटरीना ने कहा, "मेरी जिंदगी में एक ऐसा भी दौर आया जब काम से ज्यादा किसी और चीज पर मेरा मन लगता था. मेरा पूरा ध्यान अपने रिलेशनशिप पर था और मैं खुश थी. मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है. "

यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इन तीन लोगों के साथ डिनर करना चाहती हैं कैटरीना कैफ

कैटरीना ने यह भी कहा कि इसके बाद मेरी जिंदगी में बदलाव आया. मैं काम और किरदारों को लेकर ज्यादा सोचने लगी. मुझे लगता है कि मैंने काफी मेहनत की है. उन्होंने यह भी कहा कि 'राजनीति', 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 'न्यूयॉर्क' में मैंने काफी अलग तरह का काम किया है और जिसमें मैं भिन्न भूमिकाओं में नजर आईं. मुझे ये सारी फिल्में पसंद है.

कैटरीना, सार्वजनिक स्थानों पर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करने से अकसर बचती आईं हैं. कथित तौर पर, पहले वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में थीं. दोनों के बीच संबंध दो साल तक रहा और साल 2016 की शुरुआत में ये दोनों अलग हो गए. इस शो का प्रसारण कलर्स इन्फिनिटी में शनिवार को होगा

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).