बॉलीवुड

Vicky Kaushal और Katrina Kaif राजस्थान के इस ग्रैंड होटल में करने जा रहें हैं शादी: Reports

रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. जिसके लिए दोनों ने एक खास वेन्यू भी सिलेक्ट कर लिया है.

Vicky Kaushal और Katrina Kaif राजस्थान के इस ग्रैंड होटल में करने जा रहें हैं शादी: Reports
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें मीडिया में इन दिनों सुर्खियां बनी हुई है. आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी नई नई अपडेट सामने आ रही है. हालांकि न तो विक्की की तरफ से और ना ही कैटरीना की तरफ से इस मामले में कोई भी बयान सामने आया है. विक्की और कैटरीना की शादी में और जो नई तस्वीर सामने आई है वह इनके फैंस को रोमांचित करने लायक है. दरअसल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. जिसके लिए दोनों ने एक खास वेन्यू भी सिलेक्ट कर लिया है. कैटरीना और विक्की राजस्थान के एक शाही किले में शादी करने जा रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक विक्की और कैटरीना राजस्थान के सवाई मधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में शादी करने जा रहें हैं. ये फोर्ट राजस्थान के रंथामबोर नेशनल पार्क से 30 मिनट की दूरी पर है. ये किला 14वीं शताब्दी का है. जिसे अब राजस्थान की रॉयल फैमिली ने होटल में तब्दील कर दिया है.

हालांकि विक्की और कैटरीना अभी किस तरह से शादी करने जा रहें हैं. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि दोनों के कपड़े को सब्यसाची डिजाइन कर रहें हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).