Dhamaka: कार्तिक आर्यन नहीं बल्कि कृति सेनन के साथ बनने वाली थी धमाका, ऐसे बदल गई पूरी कहानी
खबर के मुताबिक फ़िल्म की पहली कहानी कृति सेनन के साथ तय की गई थी. जिसे राहुल ढोलकिया डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन फिर अचानक से कृति ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया.
किसी फिल्म में किसी हीरो या हिरोइन की ना के बाद किसी दूसरे हीरो और हिरोइन की एंट्री तो कई बार सुनने को मिलती रही है. जिसके चलते कईयों की किस्मत भी बदल जाती है. लेकिन अब एक ऐसी कहानी सुनने को मिल रही है. जिसे जानकार कोई भी हैरान रह जाए. जी हां, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अगली फिल्म धमाका में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाने जा रहे हैं. फिल्म से कार्तिक का लुक भी सामने आ चुका है. लेकिन आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए पहले कृति सेनन को लीड रोल के लिए चुना गया था.
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक फ़िल्म की पहली कहानी कृति सेनन के साथ तय की गई थी. जिसे राहुल ढोलकिया डायरेक्ट करने वाले थे. लेकिन फिर अचानक से कृति ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया. तो वहीं राहुल भी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए. ऐसे में प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को राम माधवनी को बेच दिया दिया. जिन्होंने इस फिल्म के कार्तिक आर्यन को इस फिल्म के लिए चुना. यह भी पढ़े: Kartik Aaryan Photos: जिम से निकले कार्तिक आर्यन को बाइक पर बिठाकर घर ले गए उनके बॉडीगार्ड, नए लुक में सामने आई ये फोटोज
अजुरे प्रोडक्शन ने पोर्टल को बताया कि कृति सेनन ने बिना किसी उचित कारण दिए ही फिल्म को करने से मना कर दिया था. ढोलकिया भी दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए. जिसके बाद हमें इसके राईट राम माधवानी को दे दिए. जिसके बाद फिल्म की कहानी में इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

