Kartik Aaryan Photos: जिम से निकले कार्तिक आर्यन को बाइक पर बिठाकर घर ले गए उनके बॉडीगार्ड, नए लुक में सामने आई ये फोटोज
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने डैशिंग पर्सनालिटी और हैंडलुक के चलते अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. कार्तिक इन दिनों जिम में काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वर्कआउट करके अपना समय बिता रहे हैं.
Kartik Aaryan Photos: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने डैशिंग पर्सनालिटी और हैंडलुक के चलते अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं. कार्तिक इन दिनों जिम में काफी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वर्कआउट करके अपना समय बिता रहे हैं. कार्तिक की सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो नए लुक में नजर आए.
लंबे बाल रखे, स्लिपर्स पहने कार्तिक आज मुंबई के एक जिम से निकलते समय मीडिया द्वारा स्पॉट किये गए. मीडिया फोटोग्राफर्स द्वारा ली गई इन तस्वीरों में कार्तिक मास्क पहने हुए ब्लू ट्रैक पेंट्स और वाइट टी-शर्ट पहने नजर आए.

जिम से निकलने के बाद कार्तिक अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर सवार होकर घह के लिए निकल गए. देखें उनकी ये ये लेटेस्ट तस्वीरें:

ये भी पढ़ें: Dhamaka: कार्तिक आर्यन अब राम माधवानी की थ्रिलर फिल्म धमाका में दिखाएंगे अपना दम


बात करें फिल्मों की तो कार्तिक हाल ही में सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए थे. इन दिनों वो फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर काम कर रहे हैं. इसी के साथ वो फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

