बॉलीवुड

शाहरुख खान के बड़े फैन हैं कार्तिक आर्यन, 12 साल पहले सागरिका घाटगे संग फोटो क्लिक कराने के कूद गए थे बैरिकेड्स

साल 2008 मुंबई मैराथन में सागरिका घाटगे भी लोगों चीयर करने पहुंची थी. इस दौरान कार्तिक आर्यन एक स्टूडेंट हुआ करते थे. ऐसे में जब उन्होंने सागरिका घटगे को देखा तो बैरिकेड फांद कर उनके पास पहुंच गए.

शाहरुख खान के बड़े फैन हैं कार्तिक आर्यन, 12 साल पहले सागरिका घाटगे संग फोटो क्लिक कराने के कूद गए थे बैरिकेड्स
शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन और सागरिका घाटगे (Photo Credits: Instagram, Twitter)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लाखो चाहनेवाले हैं. कार्तिक आर्यन ने फैंस अपनी मेहनत और एक्टिंग से कमाए हैं. लेकिन एक दौर ऐसा था जब वो भी खुद कई फ़िल्मी सितारों के जबरा फैन थे. जिसका सबूत एक एक बार फिर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर दिया है. दरअसल कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर 12 साल पुरानी एक फोटो शेयर की है. जिसमें वो अभिनेत्री सागरिका घाटगे (Sagarika Ghatge) के साथ नजर आने जा रहे हैं. जिसमें वो एक आम लोगों की तरह दिखाई दे रहे हैं. उनका हुलिया एक औसत स्टूडेंटस की तरह दिखाई दे रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने दिलचस्प किस्सा शेयर किया है.

दरअसल साल 2008 मुंबई मैराथन में सागरिका घाटगे भी लोगों चीयर करने पहुंची थी. इस दौरान कार्तिक आर्यन एक स्टूडेंट हुआ करते थे. ऐसे में जब उन्होंने सागरिका घटगे को देखा तो बैरिकेड फांद कर उनके पास पहुंच गए. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2008 मुंबई मैराथन, मैं बैरिकेड्स कूद कर प्रीति सब्रवाल सागरिका घटके के साथ तस्वीर लेने पहुंच गया था. साथ ही कहा कि शाहरुख खान को मेरा हाय बोलना. जिसके बाद कार्तिक ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा कि सर क्या उन्होंने मेरा मैसेज आपको दिया?

आपको बता दे कि कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2011 में आई फिल्म प्यार का पंचनामा से किया था. लेकिन लोगों के बीच उन्हें असली पहचान मिली फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी से मिला. आज कार्तिक आर्यन की गिनती बॉलीवुड में आने वाले स्टार के तौर पर की जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).