बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने इंदौर में की जोरदार परफॉर्मेंस, 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक ने बटोरी सुर्खियां (Watch Video)

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक लॉन्च दिल्ली में धूमधाम से हुआ, जहां कार्तिक ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म का यह गाना पहले ही 'डांस एंथम ऑफ द ईयर' के रूप में चर्चाओं में आ चुका है.

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन ने इंदौर में की जोरदार परफॉर्मेंस, 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक ने बटोरी सुर्खियां (Watch Video)

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टाइटल ट्रैक लॉन्च दिल्ली में धूमधाम से हुआ, जहां कार्तिक ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म का यह गाना पहले ही 'डांस एंथम ऑफ द ईयर' के रूप में चर्चाओं में आ चुका है. अपनी तीन दिवसीय सिटी टूर के दूसरे दिन कार्तिक इंदौर पहुंचे और सबसे पहले एनी बेसेंट ग्रुप कॉलेज में स्टूडेंट्स के बीच जबरदस्त प्रदर्शन किया.

उनकी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. जब कार्तिक ने अपने पॉपुलर डांस मूव्स स्पूकीस्लाइड किए, तो भीड़ ने जोरदार तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. उनकी चार्मिंग पर्सनालिटी और शानदार डांस स्टेप्स ने वहां मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया.

'भूल भुलैया 3' टाइटल ट्रैक लॉन्च के लिए इंदौर में कार्तिक आर्यन

(Photo Credits: @kartikaaryan/ Instagram)

‘Bhool Bhulaiyaa 3’ Title Track Takes Over Indore

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

इंदौर के प्रसिद्ध छप्पन मार्केट में कार्तिक ने स्ट्रीट फूड का मजा लिया, जहां उन्हें देखने के लिए उनके फैंस का जमावड़ा लग गया. कार्तिक का यह जादू इंदौर की गलियों में इस कदर छा गया कि हर कोई उनके टाइटल ट्रैक पर थिरकता नज़र आया. इस गाने में नीरज श्रीधर की आवाज़, दिलजीत दोसांझ का पंजाबी अंदाज़ और पिटबुल का इंटरनेशनल रैप फ्लेवर देखने को मिलता है. यह गाना कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर स्ट्रीट डांसर्स के बीच भी काफी हिट हो रहा है.

अब कार्तिक आर्यन अपने टूर के अगले पड़ाव हैदराबाद की ओर बढ़ रहे हैं. अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म इस दिवाली, 1 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).