बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने मदर्स डे पर मां के साथ सेल्फी शेयर न करके किया उन्हें नाराज, एक्टर ने कहा- 1 पोस्ट के लाखों रूपए लेता हूं, आप दोगे?

मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें इस दिन की बधाई दी. लेकिन बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन की मॉम उनसे काफी नजर आ रही हैं. कार्तिक ने मदर्स डे पर अपनी मां मला तिवारी के लिए कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की. इसी बात को लेकर उनकी मॉम उनपर काफी नाराज नजर आईं.

कार्तिक आर्यन ने मदर्स डे पर मां के साथ सेल्फी शेयर न करके किया उन्हें नाराज, एक्टर ने कहा- 1 पोस्ट के लाखों रूपए लेता हूं, आप दोगे?
कार्तिक आर्यन और उनकी मां माला तिवारी (Photo Credits: Instagram)

मदर्स डे (Mother's Day) के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें इस दिन की बधाई दी. लेकिन बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की मॉम उनसे काफी नजर आ रही हैं. कार्तिक ने मदर्स डे पर अपनी मां माला तिवारी के लिए कोई भी पोस्ट शेयर नहीं की. इसी बात को लेकर उनकी मॉम उनपर काफी नाराज नजर आईं. अब कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उनकी मॉम उनसे इस बात को लेकर शिकायत करती हुई नजर आईं.

कार्तिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मां की ममता." वीडियो में देखा गया कि कार्तिक कुछ काम में व्यस्त थे जब उनकी मॉम ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि कई सारे सेलिब्रिटीज अपनी मां के साथ सेल्फी शेयर कर रहे हैं लेकिन उन्होंने उनके साथ एक भी फोटो शेयर नहीं की.

 

View this post on Instagram

 

Maa ki Mamta ❤️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

इसपर कार्तिक जवाब देते हुए कहते हैं, "मुझे हर एक पोस्ट के लाखों रूपए मिलते हैं. क्या आप देंगी?" इसपर वो जवाब देती हैं, "हां, मैं 1 लाख रूपए दूंगी. भोपाल वाली आंटी दो बार कॉल कर चुकी हैं. अब जल्दी से मेरे साथ एक सेल्फी पोस्ट करो."

ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन से फीमेल फैन ने कहा- रिप्लाई कर दो एक लाख दूंगी, एक्टर के जवाब ने जीता सबका दिल

कार्तिक के इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट करते हुए कार्तिक की चुटकी ली है. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "एक लात दूंगी." इसपर उन्हें सही करते हुए कार्तिक ने जवाब दिया, "उनका मतलब था एक लाख दूंगी."

अर्जुन कपूर ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पूरी फैमिली मिली हुई है." इसपर कार्तिक ने जवाब देते हुए लिखा, "फिल्मी फैमिली से हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).