इस दिन रिलीज होगी कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुप्पी'
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अभिनीत 'लुका छुप्पी' (Luka Chuppi) 1 मार्च, 2019 को रिलीज होगी
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अभिनीत 'लुका छुप्पी' (Luka Chuppi) 1 मार्च, 2019 को रिलीज होगी. कार्तिक ने मंगलवार को ट्वीट किया, "अब और ज्यादा लुका-छुप्पी नहीं. 'लुका छुप्पी' 1 मार्च, 2019 को रिलीज होगी." नवोदित लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित फिल्म मथुरा की पृष्ठभूमि पर निर्मित है. इसमें कार्तिक और कृति स्थानीय टीवी संवाददाताओं के रूप में दिखेंगे.
'लुका छुप्पी' में अपराशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और विनय पाठक जैसे सितारें प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
No more hide and seek @kritisanon 😉🙈❤️#LukaChuppi to hit the screens on March 1, 2019.
Produced by #DineshVijan.
Directed by @Laxman10072 @MaddockFilms @JioCinema @TSeries pic.twitter.com/2Zd1fkaMdg
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) December 11, 2018
बता दें कि कार्तिक आर्यन 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. कृति सेनन की बात करें तो वह 'बरेली की बर्फी', 'दिलवाले' और 'राबता' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

