बॉलीवुड

Karishma Kapoor ने पिता रणधीर कपूर के जन्मदिन पर शेयर की दिलचस्प फोटो, इस अंदाज में दी बधाई

ऐसे में रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी सोशल मीडिया पर पिता को जन्मदिन की बधाई दी है. इस फोटो में करिश्मा और रणधीर विदेशी सरजमीं पर दिखाई दे रही हैं.

Karishma Kapoor ने पिता रणधीर कपूर के जन्मदिन पर शेयर की दिलचस्प फोटो, इस अंदाज में दी बधाई
करिश्मा कपूर और रणधीर कपूर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बार का बर्थडे उनके लिए काफी मुश्किल भरा है. क्योंकि कुछ दिन पहले रणधीर ने अपने छोटे भाई राजीव कपूर खो दिया है. उनके निधन के बाद रणधीर कपूर ने एक इमोशनल इंटरव्यू देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपनी मां से लेकर छोटे भाई-बहन तो खोया है. ये काफी मुश्किल वक़्त है. यही वजह रही कि रणधीर के जन्मदिन पर पूरा कपूर खानदान उन्हें विश करने और स्पेशल फील कराने पहुंचा.

ऐसे में रणधीर कपूर की बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी सोशल मीडिया पर पिता को जन्मदिन की बधाई दी है. इस फोटो में करिश्मा और रणधीर विदेशी सरजमीं पर दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में पिता और बेटी की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है. आप भी देखिए ये फोटो. यह भी पढ़े: रणधीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान समेत नजर आया पूरा परिवार, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor)

आपको बता दे कि रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कपूर खानदान के अलावा सैफ अली खान, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया जैसे सेलेब्स भी पहुंचे. 14 फरवरी चेम्बूर वाले घर पर पार्टी रखी जहां रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहानी जैसे परिवार के तमाम सदस्य उनके घर पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).