Sanjay Kapur Death News: कंगना रनौत का बड़ा खुलासा - मधुमक्खी की वजह से संजय कपूर की हुई मौत, लोगों को शतर्क रहने की दी हिदायत!
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर की मौत की खबर दी है. कंगना ने दावा किया कि एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई, जिसने उन्हें डंक मार दिया.
Sanjay Kapur Death News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर की मौत की खबर दी है. कंगना ने दावा किया कि एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई, जिसने उन्हें डंक मार दिया. इससे उनकी सांस की नली बंद हो गई और सांस न ले पाने के कारण उन्होंने खेल रुकवाया, लेकिन तुरंत ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “यह साल 2025 जितने अजीब घटनाएं ला रहा है, समझ से बाहर है. यह खबर बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है. सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें.”
हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रही है. इंडिया फोरम्स सहित कई पेजों पर यह अपडेट साझा किया जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता और शोक की लहर दौड़ गई है.
संजय कपूर की मौत पर कंगना रनौत:
View this post on Instagram
अगर यह खबर सच है तो यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि बेहद विचित्र भी, क्योंकि इस तरह की घटनाएं बेहद ही दुर्लभ होती हैं. फिलहाल लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस खबर की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

