रणधीर कपूर के जन्मदिन पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान समेत नजर आया पूरा परिवार, देखें Photos
हाल ही में रणधीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मैं नहीं जानता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव के एक बराबर करीब था. मैंने अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया.
रणधीर कपूर (Randhir Kapoor)आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही में रणधीर कपूर ने अपने छोटे भाई राजीव कपूर को खोया हैं. पिछले कुछ महीनों में रणधीर कपूर ने अपनी मां, बहन और 2 छोटे भाइयों को खो दिया है. सो इस जन्मदिन पर रणधीर कपूर को स्पेशल फील कराने के लिए पूरा कपूर खानदान पहुंचा. 14 फरवरी की रात रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहानी जैसे परिवार के तमाम सदस्य उनके घर पहुंचा. जबकि वहीं सैफ अली खान, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी चेम्बूर वाले घर पहुंचे.
दोबारा मां बनने जा रही करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंची. इस दौरान करीना ने पीले-हरे कलर का ग्रीन आउटफिट पहने दिखाई दी. जबकि वहीं आलिया भट्ट भी बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग पार्टी में पहुंची. इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में स्पॉट हुए. जबकि वहीं तारा सुतारिया आधार जैन के साथ रणधीर कपूर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. आप भी देखिए इनकी ये खास तस्वीरें.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
हाल ही में रणधीर ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मैं नहीं जानता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव के एक बराबर करीब था. मैंने अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया. मेरी मां कृष्णा राज कपूर, बड़ी बहन ऋतु नंदा, इसके बाद ऋषि कपूर और अब राजीव.' दरअसल ये सभी रणधीर के काफी करीबी थी,
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2021 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

