Aishwarya Rai के बाद Karisma Kapoor की हमशक्ल की Photos और Videos हुई Viral, हुबहू एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी है ये महिला
ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ के बाद अब करिश्मा कपूर की हमशक्ल की फोटोज और वीडियोज भी इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है.
Karisma Kapoor Doppleganger Heena Photos and Videos: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कई ऐसे हमशक्ल हमें देखने को मिले हैं जो लुक्स और पर्सनालिटी के मामले समानता के चलते लोगों को हैरान करते आए हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ के बाद अब करिश्मा कपूर की हमशक्ल की फोटोज और वीडियोज भी इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है. 'Heenaakh1' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर आ रही महिला पूरी तरह से करिश्मा कपूर की हमशक्ल नजर आती हैं.
हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कई मजेदार फोटोज और वीडियो शेयर कर रखे हैं जिसमें वो पूरी तरह से करिश्मा की तरह नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने कई टिकटोक वीडियोज को भी शेयर किये हैं जिसमें लुक्स, पर्सनालिटी, अदाओं और एक्सप्रेशन के मामले में वो करिश्मा की तरह ही लग रही हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
हिना ने करिश्मा की फिल्मों के डायलॉग्स से लेकर उनके हिट गानों पर अपने लिप सिंक वीडियोज भी बनाए हैं जिसे काफी सारे लोग देख और पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बात करें करिश्मा कपूर की तो हाल ही में उन्होंने अपना डिजिटल डेब्यू किया जिसके साथ उन्होंने 8 साल बाद अपनी वापसी की. ऑल्ट बालाजी और जी5 के शो 'मेंटलहुड' में वो वो लीड रोल में नजर आईं थी. इस शो में उनके साथ संजय सूरी, डीनो मोरया, संह्द्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला, तिल्लोतामा शोम और श्रुती शेठ भी नजर आईं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

