तैमूर का ध्यान रखने के लिए करीना कपूर करती हैं इस सफेद पैच का इस्तेमाल, जानें क्या है इसकी हकीकत
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं.आज उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में उनकी नैनी के साथ स्पॉट किया गया.
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की कुछ तस्वीरें एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं.आज उन्हें मुंबई के बांद्रा इलाके में उनकी नैनी के साथ स्पॉट किया गया. सामने आई तस्वीरों में छोटे नवाब बेहद क्यूट लग रहे हैं. उन्होंने ब्लू रंग की टीशर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे हैं. कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें तैमूर की बैक साइड नजर आ रही हैं. उन तस्वीरों में कुछ ऐसा नजर आया जिसने फैन्स को हैरानी में डाल दिया. तैमूर की टीशर्ट पर एक सफेद रंग का गोल पैच लगा हुआ था.
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार तैमूर की पीठ पर एक मॉस्कीटो पैच (Mosquito Patch) लगा हुआ था. मच्छरों और कीड़े मकोड़ों को दूर रखने के लिए इस पैच का इस्तेमाल किया जाता है. इस बात से यह साफ जाहिर होता है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) छोटे नवाब का बहुत ध्यान रखती हैं.
यह भी पढ़ें:- तैमूर अली खान ने खेली होली, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये क्यूट फोटोज
आपको बता दें कि इन दिनों तैमूर से जुड़ी एक और खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि तैमूर के नाम के बिस्किट भी बाजार में आ गए हैं. कस्टमाइज कुकीज बनाने वाली एक बेकरी ने ये बिस्कुट बनाए हैं. इससे पहले तैमूर पर डॉल्स बनने की खबर भी सामने आ चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

