RIP Rishi Kapoor: करीना कपूर ने चाचा ऋषि कपूर को याद करते हुए शेयर की ये फोटो, कहा- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. अपने परिवार के सदस्य को खोजने के चलते कपूर खानदान भी काफी दुखी है.
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने 30 अप्रैल गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से पूरे फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. अपने परिवार के सदस्य को खोजने के चलते कपूर खानदान भी काफी दुखी है. ऋषि कपूर की भतीजी करीना कपूर ने आज सोशल मीडिया पर अपने चाचा को याद करते हुए उनकी पुरानी फोटो शेयर की है.
इस फोटो में ऋषि कपूर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) बबीता कपूर और साथ ही आरडी बर्मन (R.D Burman) भी नजर आए. करीना ने इस फोटो के इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, "अचल." अपनी इस कैप्शन से करीना ने इस बात को दर्शाया कि उनकी जिंदगी में उनके चाचा ऋषि कपूर की जगह कोई नहीं ले सकता.
गौरतलब है कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ नजर आई थी. उनके अलावा करीना के पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) के साथ ही अभिषेक बच्चन भी वहां मौजूद थे. लॉकडाउन के चलते सीमित लोगों की मौजूदगी में ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

