करीना कपूर ने तैमूर को बताया रणवीर सिंह से भी ज्यादा स्टाइलिश
छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हमेशा ही सुर्ख़ियों का हिस्सा बने रहते हैं. अब तैमूर की मम्मी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने बेटे को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह फिर लाइमलाइट में आ गए हैं.
छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हमेशा ही सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. अब तैमूर की मम्मी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने बेटे को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह फिर लाइमलाइट में आ गए हैं. करीना ने तैमूर को सबसे स्टाइलिश व्यक्ति बताया. साथ ही उन्होंने अपने बेटे की तुलना बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से भी की. करीना ने एक इवेंट के दौरान यह बयान दिया.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी उस इवेंट का हिस्सा बने थे. रणवीर को देखकर करीना ने कहा कि तैमूर उनसे ज्यादा स्टाइलिश है. बता दें कि काफी समय पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें छोटे नवाब ने एक लाल रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था. उस तस्वीर की तुलना भी रणवीर सिंह की एक फोटो से की गई थी.
यह भी पढ़ें:- तैमूर अली खान ने खेली होली, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये क्यूट फोटोज
आपको बता दें कि तैमूर अली खान की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. फैन्स को उनका क्यूट अंदाज बेहद पसंद आता है. निश्चित तौर पर तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है.
करीना कपूर की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म गुड न्यूज में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही करीना इरफान खान स्टारर हिंदी मीडियम के सीक्वल में भी नजर आएंगी और उनको करण जौहर की 'तख्त' में भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2019 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

