इतना क्यूट दिखता है Kareena Kapoor का दूसरा बेटा, नाना Randhir Kapoor ने गलती से शेयर और फिर डिलीट की Photo!
करीना कपूर और सैफ अली खान के घर हाल ही में बेबी बॉय का जन्म हुआ था जिसके चलते उनके परिवार में खुशियों का माहौल है. करीना ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था जिसके बाद से ही फैंस उनके दूसरे बच्चे की एक झलक पाने को बेताब हैं.
करीना कपूर और सैफ अली खान के घर हाल ही में बेबी बॉय का जन्म हुआ था जिसके चलते उनके परिवार में खुशियों का माहौल है. करीना ने 21 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था जिसके बाद से ही फैंस उनके दूसरे बच्चे की एक झलक पाने को बेताब हैं. अब एक तरफ जहां सैफ और करीना अपने इस बच्चे को मीडिया स्पॉटलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिशों में जुटे हुए हैं वहीं इसके बावजूद उनके बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. इसका श्रेय जाता है उनके नाना रणधीर कपूर को. जिन्होंने गलती से अपने नाति की तस्वीर को इंटरनेट पर शेयर कर दिया था.
रणधीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो बच्चों की फोटो शेयर की थी जिसमें एक तरफ तैमूर तो दूसरे ओर उनके छोटे भाई नजर आए. लाइट कलर की टी-शर्ट पहने तैमूर के छोटे भाई बेहद क्यूट लग रहे थे. इसी के साथ वो काफी हद तक तैमूर से मिलतेजुलते दिखाई दिए.
ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan के दूसरे बेटे की नई तस्वीर आई सामने, बुआ सबा पटौदी ने शेयर की फोटो

सैफ और करीना ने न तो अपने इस बच्चे के नाम का खुलासा किया है और ना ही उनकी फोटो सोशल मीडिया पर लोगों के साथ सहरे की है लेकिन नाना रणधीर कपूर ने जाने-अनजाने में इस फोटो को इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया था जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया. हालांकि तब तक ये तस्वीर काफी वायरल हो चली और लोग इसकी चर्चा करने लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

