Exclusive - 'Laal' Singh Chaddha से भी ज्यादा लेयर्ड कैरेक्टर है रूपा, देखने के बाद कहोगे ऐसा कैसे?: Kareena Kapoor Khan
करीना कपूर खान एकबार फिर आमिर खान के साथ बड़े पर्दे पर धमाका मचाने के लिए तैयार हैं. वे जल्द ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ लाल सिंह चड्ढा फिल्म में लाल की प्रेमिका रूपा का किरदार निभाती नजर आएंगी.
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एकबार फिर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ बड़े पर्दे पर धमाका मचाने के लिए तैयार हैं. वे जल्द ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) फिल्म में लाल की प्रेमिका रूपा का किरदार निभाती नजर आएंगी. आमिर और करीना इससे पहले तलाश और 3 इडियट्स जैसी सुपर हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.
हाल ही में लेटेस्टली हिंदी ने जब करीना से उनके किरदार के बारे में पूछा और पूछा कि फॉरेस्ट गंप (Forest Gump) की जैनी के किरदार से आपका किरदार कितना मेल खाता है? इस पर करीना ने जवाब देते हुए कहा, फॉरेस्ट गंप में जैनी का किरदार बहुत ग्रे दिखाया है, साथ ही उसके किरदार में बहुत सारी परतें भी हैं, रूपा भी उसी तरह का कैरेक्टर है. जब आप रूपा को फर्स्ट शॉट से लेकर आखिर तक देखोगे, बोलोगे ऐसा क्यों है? यह लाल से भी ज्यादा लेयर्ड कैरेक्टर है.
साथ ही करीना ने बॉक्स ऑफिस नंबर वाले सवाल पर कहा, अब तो बॉक्स ऑफिस नंबर वाली बात ही नहीं है, कोरोना के कारण इतना कुछ बदल गया है, अब स्टार्स की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, और जिनकी फिल्में अच्छी हैं वो चल रही हैं. वही बात है अब अच्छा कंटेंट ही चलने वाला है.
आपको बता दें क्लासिक फिल्म फॉरेस्ट गंप में जैनी का किरदार रॉबिन राइट ने निभाया था. अब इस बार बारी है करीना कि जो फॉरेस्ट गंप के हिंदी रिमेक लाल सिंह चड्ढा में जैनी की जगह रूपा का किरदार निभा रहीं और आमिर खान फॉरेस्ट गंप की जगह पर लाल सिंह का किरदार निभा रहे हैं. अद्वैत चंदन द्वारा डेयरेक्टेड यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

