Capsule Gill: Akshay Kumar और Parineeti Chopra फिल्म 'कैप्सूल गिल' के लिए आए साथ, जसवंत गिल के जीवन पर बेस्ड है फिल्म
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा फिल्म कैप्सूल गिल में एक साथ नजर आने वाले हैं. एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी शेयर की है.
Capsule Gill: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा फिल्म कैप्सूल गिल में एक साथ नजर आने वाले हैं. एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए यह जानकारी शेयर की है. यह जोड़ी इससे पहले 21 मार्च 2021 में रिलीज हुई फिल्म केसरी में नजर आ चुकी है. अब दोबारा दोनों को फिर साथ देखना दर्शकों के लिए एक्साइटिंग होगा.
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हम वापस आ गए हैं. इस बार 'केसरी' की यह जोड़ी यॉर्क में शूटिंग कर सकती है. लेकिन हंसी, चुटकुले, खेल और पंजाबी गपशप पहले जैसी ही मिलेगा. परिणीति ने पिंक कलर के हुडी के साथ शॉर्ट्स पहना है और बाल बांध रखे हैं. वहीं खिलाड़ी अक्षय कुमार ब्लैक टी-शर्ट में परी के साथ सीढ़ी पर बैठ पोज देते दिख रहे हैं.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि परिणीति ने फिल्म का नाम नहीं लिखा है. पर खबरों की माने तो यह फिल्म कैप्सूल गिल है जोकि जसवंत गिल पर बेस्ड है. जसवंत ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 60 से अधिक बच्चों की जाने बचाई थी. 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था. जिसके चलते 60 से अधिक बच्चे उसमें फंस गए थे, लेकिन तभी जसवंत गिल ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी बच्चों को बाहर निकाला.
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली दमदार ओपनिंग, पहने दिन किया 7 करोड़ से अधिक का कारोबार
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

