Kareena Kapoor को प्रेगनेंसी में मिल रहा मां बबिता कपूर का भरपूर प्यार, एक्ट्रेस ने शेयर की ये बेहद प्यारी तस्वीर!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर गर्भवती हैं और ऐसे में उनका परिवार उनका भरपूर ख्याल रखता नजर आ रहा है. उनके बेटे तैमूर अली खान को कपूर और खान परिवार से काफी स्नेह प्राप्त हुआ और अब जल्द ही उनके घर एक और बच्चे का आगमन होगा. सैफ और करीना दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं और इसे लेकर परिवार में काफी खुशी का माहोल है.
Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर गर्भवती हैं और ऐसे में उनका परिवार उनका भरपूर ख्याल रखता नजर आ रहा है. उनके बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को कपूर और खान परिवार से काफी स्नेह प्राप्त हुआ और अब जल्द ही उनके घर एक और बच्चे का आगमन होगा. सैफ और करीना दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं और इसे लेकर परिवार में काफी खुशी का माहोल है. करीना ने आज सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी मां बबिता कपूर (Babita Kapoor) के हाथों से चंपी लेती हुई नजर आ रही हैं.
करीना द्वारा पोस्ट की गई फोटो में देखा गया कि वो सोफे पर बैठी हुई हैं तो वहीं उनकी उनकी मॉम बबिता कपूर उनका सिर दबा रही हैं. मां के इस प्रेम को पाकर करीना की जो खुशी है वो उनके चेहरे पर देखी जा सकती है.
करीना कपूर ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "मां के हाथ की मालिश." इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और रिद्धिमा साहनी कपूर ने कमेंट करते हुए मां-बेटी की इस बॉन्ड की तारीफ की है.
आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने घोषणा करते हुए बताया था कि उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. करीना जनवरी 2021 में बच्चे को जन्म देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

