करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा का 'डांस इंडिया डांस' शो के सेट पर दिखा अलग अंदाज, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह 'ऐतराज' में उनकी को-स्टार करीना कपूर खान के साथ दिखाई दे रही हैं. प्रियंका हाल-फिलहाल में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काय इज पिंक' के प्रोमोशन के लिए पहुंची.
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह 'ऐतराज' में उनकी को-स्टार करीना कपूर खान के साथ दिखाई दे रही हैं. प्रियंका हाल-फिलहाल में डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काय इज पिंक' के प्रोमोशन के लिए पहुंची.
वह और करीना साथ में मिलकर इस शो को जज कर रही हैं. दोनों इस शो में थिरकती भी नजर आएंगी. प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ वाली अपनी एक बुमेरांग वीडियो साझा की है. इस क्लिप में दोनों एक-दूसरे को किस करने के अंदाज में दिख रही हैं.
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी हुई पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की मुरीद, भाषण सुन कह दी ये बात
इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "हमारी तरह का फेस ऑफ..हम दोनों को यहां साथ में लाने के लिए हैशटैगडांसइंडियाडांस आपका धन्यवाद..आपके प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और जजों के साथ बेहद मजा आया.
जल्द ही मिलते हैं करीना कपूर खान, टेरेंस, बॉस्को मार्टिस, रफ्तार..हैशटैग द स्काय इज पिंक 11 अक्टूबर को थिएटर्स पर आ रही है." शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2019 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

