Ranveer Singh के जन्मदिन पर करण जौहर ने किया नई फिल्म का ऐलान, आलिया भट्ट भी आएंगी नजर
रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर नई फिल्म का ऐलान किया है. जिसका नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी. जिसका एक टीजर भी रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे डायरेक्ट करने जा रहे हैं करण जौहर.
आज रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के जन्मदिन पर उनके तमाम फैंस ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं. ऐसे में अब रणवीर सिंह ने अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है. दरअसल रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर नई फिल्म का ऐलान किया है. जिसका नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी. जिसका एक टीजर भी रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे डायरेक्ट करने जा रहे हैं करण जौहर. जबकि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने जा रही हैं.
रणवीर सिंह ने फिल्म का ये टीजर शेयर करने के साथ लिखा- एक खास ऐलान मेरे खास दिन पर. पेश है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सुपरनोवा आलिया भट्ट के साथ. जिसे डायरेक्ट करेंगे खुद करण जौहर. इसे लिखा इशिता मोहित्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने. साल 2022 में पधारेंगे.
View this post on Instagram
जबकि करण जौहर ने भी इस टीजर को शेयर करने के साथ बताया कि हां ये एक लव स्टोरी है लेकिन वो कोई आम लव स्टोरी जैसी नहीं. रॉकी और रानी आपको ऐसी लव स्टोरी कहानी दिखाएंगे जो पहले नहीं देखने को मिली. बाकी परिवार से आज दोपहर 2 बजे मिलिए.
View this post on Instagram
करण जौहर के इस पोस्ट पर तमाम सितारें अपना प्यार दिखाते दिखाई दे रहे हैं. आखिरकार एक लंबे समय के बाद करण जो डायरेक्टर की कुर्सी पर लौट रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

