सुनील ग्रोवर के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने खास अंदाज में दी बधाई, ट्वीट कर लिख दी दिल की बात
सुनील ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने पुराने दोस्त की जन्मदिन की बधाई दी है.
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) भले ही झगड़े के बाद से एक साथ काम ना कर रहे हो, लेकिन दोनों के बीच कड़वाहट कुछ हद्द तक काफी कम हो चुकी है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कई बार एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए देखे जाते रहे हैं. इसके साथ ही ये दोनों कुछ इवेंट्स में साथ दिखाई दे चुके हैं. ऐसे में अब सुनील ग्रोवर के जन्मदिन के मौके पर कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने पुराने दोस्त की जन्मदिन की बधाई दी है.
कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए सुनील ग्रोवर के लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो सुनील ग्रोवर पाजी. हमेशा खुश और स्वस्थ रहे. ढेर सारा हमेशा आपके साथ बना रहे. यह भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: सोनू सूद के नेक काम पर कपिल शर्मा ने सुनाया ऐसा जोक, दर्शक भी हुए लोटपोट, देखें प्रोमो Video
Happy bday @WhoSunilGrover paji 🤗 stay happy n healthy always 🙏 lots of love always 🎂
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 3, 2020
आपको बता दे कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के बीच हुई झगड़े से पहले दोनों एक साथ एक शो मिलकर धमाल कर जाते थे. कपिल के शो कभी गुत्थी तो कभी डॉक्टर गुलाटी बन सुनील ग्रोवर लोगों को लोटपोट कर देते थे. लेकिन साल 2017 में फ्लाइट से लौटते वक्त कपिल और सुनील के बीच की लड़ाई ने दोनों के बीच ऐसी दिवार खड़ी कर दी जो आजतक नहीं ढहाई जा सकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

