बॉलीवुड

Emergency Release Date: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' का इंतजार खत्म, 17 जनवरी 2025 को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है और यह 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Emergency Release Date: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' का इंतजार खत्म, 17 जनवरी 2025 को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
Kangana Ranaut (Photo Credits: Instagram)

Emergency Release Date: कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है और यह 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर कई विवाद और देरी हो चुकी है, लेकिन अब कंगना और फिल्म की पूरी टीम ने इसे रिलीज करने का निर्णय लिया है. इमरजेंसी फिल्म कंगना रनौत के निर्देशन में बनी है और इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को निभाया है. फिल्म की शूटिंग में कई चुनौतियां आईं और कुछ समय के लिए यह रिलीज डेट में कई बदलाव हुए थे. बावजूद इसके, कंगना ने फिल्म की पूरी टीम के साथ मिलकर इसे फाइनल रूप दिया है.

फिल्म की रिलीज की घोषणा के बाद, कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "17 जनवरी 2025 – देश की सबसे शक्तिशाली महिला की महागाथा और वह क्षण जिसने भारत की नियति बदल दी. #आपातकाल – केवल सिनेमाघरों में प्रदर्शित!"

'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

फिल्म के विषय को लेकर भी कई चर्चा हुई है, खासकर इसकी राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और इंदिरा गांधी की भूमिका को लेकर. कंगना ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कई टीज़ और अपडेट्स भी शेयर किए हैं, जिनसे दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. अब, फैंस को इस फिल्म के रिलीज का इंतजार है, जो कंगना के करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).