कंगना रनौत ने किया दावा, कहा- संजू फिल्म का ऑफर लेकर रणबीर कपूर मेरे घर आए थे
इसके साथ ही कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए भी ऑफर आया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बेबाकी के बारे में किसी से नहीं छिपा है. फिल्म इंडस्ट्री में जहां लोग नापतोल कर बोलना पसंद करते हैं वहीं कंगना बिंदास होकर अपनी बातें रखती हैं. जिसके चलते वो कई बार लोगों के निशाने पर भी आ जाती हैं. ऐसे में अब कंगना रनौत ने एक बार फिर ऐसा दावा किया है जिसके चलते वो सुर्ख़ियों में आ गई हैं. दरअसल पिंकविला से खास बातचीत में कंगना ने कहा कि फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर उनके घर आए थे. लेकिन फिल्म में मेरा रोल कुछ ख़ास नहीं था जिसके चलते मैंने मना कर दिया था.
कंगना ने बताया कि रणबीर कपूर मेरे घर आए थे फिल्म संजू का ऑफर लेकर. लेकिन मुझे रोल पसंद नहीं आया. जिसके बाद मैंने मना कर दिया. क्योंकि फिल्म में मेरे लिए कुछ ख़ास काम नहीं था. सोचिये कोई दूसरी एक्ट्रेस होती तो मना कर पाती क्या?
इसके साथ ही कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए भी ऑफर आया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया. जिसके बाद आदित्य चोपड़ा ने फोन करके कंगना से कहा कि वो भविष्य में उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे.
आपको बता दे कि कंगना रनौत की बेबाकी नई नहीं हैं. वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुलेआम कई सेलेब्स से पंगे लेती दिखाई दे चुकी हैं. फिर चाहे वो भट्ट परिवार हो या कोई और सेलेब्रिटी. कंगाना के पंगे नए नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2020 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

