क्रिकेट

India vs Afghanistan T20I Series 2026: जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस, अगर नहीं मिले फिटनेस क्लियरेंस तो मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. हालांकि, स्क्वॉड घोषित होने के साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है. टीम में शामिल चार खिलाड़ी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनका चयन 'सब्जेक्ट टू फिटनेस क्लियरेंस' रखा गया है.

India vs Afghanistan T20I Series 2026: जसप्रीत बुमराह समेत 4 खिलाड़ियों की फिटनेस पर सस्पेंस, अगर नहीं मिले फिटनेस क्लियरेंस तो मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी
मोहम्मद सिराज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team T20I Series 2026: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली (New Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा व आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा. अफगानिस्तान इस सीरीज का आधिकारिक मेजबान होगा, जबकि भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) संभालेंगे. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan T20I Series 2026: भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. हालांकि, स्क्वॉड घोषित होने के साथ ही एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है. टीम में शामिल चार खिलाड़ी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनका चयन 'सब्जेक्ट टू फिटनेस क्लियरेंस' रखा गया है. ऐसे में अगर इनमें से कोई खिलाड़ी समय पर फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाता है, तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. यह भी पढ़ें:

भारत की 15 सदस्यीय टीम में जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की शर्त पर चुना गया है. यानी इन चारों का अंतिम रूप से खेलना अभी तय नहीं है. यदि इनमें से कोई भी खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं होता, तो चयन समिति को रिप्लेसमेंट बुलाना पड़ सकता है. ऐसे में हाल ही में श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए मोहम्मद सिराज सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सबसे ज्यादा नजर

जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया, लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण आखिरी समय में टीम से बाहर होना पड़ा. अब अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भी उनका चयन फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन रखा गया है.

हर्षित राणा भी पूरी तरह फिट नहीं

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से पहले घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए थे. वापसी के बाद इंग्लैंड सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई. अब उन्हें भी फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही अंतिम टीम का हिस्सा माना जाएगा.

वाशिंगटन सुंदर की भी होगी जांच

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे. वह भी पूरी तरह फिट घोषित नहीं हुए हैं और उनका चयन भी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

नितीश कुमार रेड्डी की वापसी पर भी सवाल

नितीश कुमार रेड्डी जून में क्वाड्रिसेप इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं. लंबे समय से मैदान से बाहर रहने के बाद उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना भी फिटनेस टेस्ट पास करने पर ही तय होगा.

मोहम्मद सिराज बन सकते हैं सबसे बड़े दावेदार

अगर इन चार खिलाड़ियों में से कोई भी समय पर फिटनेस क्लियरेंस हासिल नहीं कर पाता है, तो चयन समिति रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है. ऐसे में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है. सिराज हाल ही में श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका अनुभव टीम इंडिया के लिए बड़ा विकल्प साबित हो सकता है.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का टी20 स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी (सब्जेक्ट टू फिटनेस), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर (सब्जेक्ट टू फिटनेस), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (सब्जेक्ट टू फिटनेस), अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा (सब्जेक्ट टू फिटनेस).

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2026 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).