क्रिकेट

Fastest T20 Century By Indian: टी20 इंटरनेशनल में इन भारतीय बल्लेबाजों ने विरोधी टीम को दिन में दिखाए तारे, जड़ें सबसे तेज शतक; देखे पूरी लिस्ट

Fastest T20 Century By Indian: टी20 इंटरनेशनल में इन भारतीय बल्लेबाजों ने विरोधी टीम को दिन में दिखाए तारे, जड़ें सबसे तेज शतक; देखे पूरी लिस्ट

Fastest T20 Century By Indian: पिछले दो दशकों में टी20 क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट बनकर उभरा है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट ने भी कई विस्फोटक बल्लेबाज दिए, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनियाभर में पहचान बनाई. हालांकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभी भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज है. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद यह रिकॉर्ड अब तक कायम है. यह भी पढ़ें: England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 2 Birmingham Weather Update: बर्मिंघम में दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? तीसरे टेस्ट से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक भारत की ओर से केवल दो बल्लेबाज ही 40 गेंदों से कम में शतक लगाने में सफल हुए हैं. रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में और अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की. वहीं संजू सैमसन ने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.

रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में जड़ा था ऐतिहासिक शतक

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए मुकाबले में महज 35 गेंदों पर शतक पूरा किया था. यह रिकॉर्ड पिछले नौ वर्षों से कायम है.

उस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों में 118 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के लगाए थे. रोहित ने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी की थी. फुल मेंबर देशों के बल्लेबाजों में यह दुनिया का तीसरा सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है. उनसे आगे सिर्फ सिकंदर रजा और फिन एलन हैं, जिन्होंने 33-33 गेंदों में शतक लगाया है.

अभिषेक शर्मा सबसे करीब पहुंचे

रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब अभिषेक शर्मा पहुंचे. उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ा था. उस मुकाबले में अभिषेक ने 54 गेंदों पर 135 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 13 छक्के शामिल थे. यह आज भी टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.

इसके अलावा संजू सैमसन ने 40 गेंदों, तिलक वर्मा ने 41 गेंदों और ईशान किशन ने 42 गेंदों में शतक लगाया है. सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल समेत कई भारतीय बल्लेबाज 50 गेंदों से कम में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा का 35 गेंदों वाला रिकॉर्ड अब तक अटूट बना हुआ है.

भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक

बल्लेबाज शतक (गेंद)
रोहित शर्मा 35
अभिषेक शर्मा 37
संजू सैमसन 40
तिलक वर्मा 41
ईशान किशन 42

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 02:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).