Jayalalita के बाद अब Indira Gandhi के अवतार में Kangana Ranaut करेंगी दर्शकों का मनोरंजन, देखें तैयारी की Photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने फैंस का मनोरंजन करने में हमेशा तत्पर दिखाई देती हैं. हाल ही में जयललिता बायोपिक के जरिए दर्शकों को एक अलग अंदाज में नजर आईं कंगना अब जल्द ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनने जा रही फिल्म में नजर आएंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने फैंस का मनोरंजन करने में हमेशा तत्पर दिखाई देती हैं. हाल ही में जयललिता (Jayalalita) बायोपिक के जरिए दर्शकों को एक अलग अंदाज में नजर आईं कंगना अब जल्द ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) पर बनने जा रही फिल्म में नजर आएंगी. बताया जाता है कि कंगना लंबे समय से उनका किरदार निभाना चाहती थी और अब उनकी बायोपिक फिल्म करने जा आ रही हैं जिसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है.
कंगना ने आज सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने मुंबई में अपनी इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है. पहली तस्वीर में कंगना अपनी फिल्म की टीम के साथ बैठी नजर आईं. तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "बताओ मणिकर्णिका फिल्म्स में क्या हो रहा है?" इसके बाद कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और फोटो शेयर की.

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा, "फिल्म इमरजेंसी के लिए बॉडी स्कैन, मैडम प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी जी के किरदार में ढलने की तैयारी." एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी की तरह ही लुक्स हासिल करने और उनके किरदार में खुदको तैयार करने का काम उन्होंने शुरू कर दिया है.
कंगना ने अपनी इस फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए बताया था कि ये महज एक बायोपिक फिल्म नहीं होगी और ग्रैंड पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म होगी जिसमें इंदिरा गांधी की करियर के राजनीति उथल-पुथल को पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

