सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, कहा- मुझसे पूछताछ की जाए तो मैं खुलकर बात करने को तैयार हूं
सुशांत सिंह रापूत की मौत को लेकर उनके लाखों फैंस दुखी हैं और जाना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहना मुनासिब समझा. सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी और डिप्रेशन इसकी एक बड़ी वजह बताई जा रही है.
सुशांत सिंह रापूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर उनके लाखों फैंस दुखी हैं और जाना चाहते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहना मुनासिब समझा. सुशांत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी और डिप्रेशन (Depression) इसकी एक बड़ी वजह बताई जा रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में एक वीडियो जारी करते हुए कह दिया था कि ये सुसाइड नहीं बल्कि एक प्लान्ड मर्डर है. कंगना ने कहा कि जो लोग भाई-भतीजावाद (Nepotism) के समर्थक हैं उन्होंने सुशांत को इस कद्र नजरअंदाज किया कि वो मजबूर हो गए. एक तरफ जहां मुंबई पुलिस (Mumbai Police) सुशांत की बॉलीवुड में दुश्मनी के एंगल से भी जांच कर रही है वहीं कंगना ने खुलासा किया कि किस तरह से उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स छिन गए थे क्योंकि वो लोगों की शर्तों पर जीने में विश्वास नहीं रखते थे.
कंगना की पिंकविला के साथ हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि सुशांत को कई बड़े ऑफर्स आए थे लेकिन वो सफल नहीं हो पाए. उन्होंने कहा, "जब मैं शुरुआत की थी तब मुझे पता चल गया था कि सुशांत के बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ कॉन्ट्रैक्ट थे. फिल्म 'राम-लीला (Ram-Leela) और बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani) के लिए वो पहली पसंद थे. वो इन फिल्मों में काम नहीं कर सके और ये फिल्में बड़ी हिट साबित हुई थी. उनका अपना एक रवैया था और वो लोगों के आगे झुकने में विश्वास नहीं रखते थे. वो हमेशा अकेला महसूस करते थे और हर इंटरव्यू में वो कहा करते थे कि उन्हें नहीं पता कि खुदको कैसे एक्सप्रेस करते हैं. एक बच्चे के रूप में भी जब वो बाहर जाते थे तो वो नहीं जानते थे कि लोग उनके बारे में क्या सोच रहे थे. इंडस्ट्री में भी उनका यही हाल है. सबसे बुरी और गलत बात उनके साथ ये हुई कि अपने अंतिम कुछ पोस्ट्स में तो वो लोगों से भीख मांगते थे कि उनकी फिल्में देखें."
कंगना ने कहा कि छानबीन में अगर उनसे बात की जाए तो वो खुलासे करने को भी तैयार हैं. कंगना ने कहा कि कई लोगों ने मिलकर इंडस्ट्री में उनके खिलाफ गैंग बनाया हुआ था. ये बात सभी लोगों ने देखा भी था. अगर पूछताछ की जाए तो मैं खुलकर बात करने को तैयार हूं क्योंकि मीडिया में इसे लेकर काफी सबूत है. हर कोई जनता है कि वो कौन लोग थे जिन्होंने उनके खिलाफ गैंग बनाया हुआ था."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

