बॉलीवुड

Kabir Singh और Bhool Bhulaiyaa 2 का बनेगा सीक्वल, फिल्म के निर्माता ने किया कन्फर्म

फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि वें इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे.

Kabir Singh और Bhool Bhulaiyaa 2 का बनेगा सीक्वल, फिल्म के निर्माता ने किया कन्फर्म
कबीर सिंह और भूल भुलैया 2 (Photo Credits: Instagram)

Kabir Singh and Bhool Bhulaiyaa 2 to have a sequel: फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि वें इस फिल्म का सीक्वल बनाएंगे. इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का भी सीक्वल बनाया जाएगा. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित ‘भूल भुलैया 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पोंस मिला. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई.

फिल्म के सीक्वल को लेकर बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी फिल्म का सीक्वल बनाया जा सकता है. ये एक आइकोनिक करैक्टर है और इसे आगे ले जाया जा सकता है.” इस पर बात करते हुए मुराद खेतानी ने कहा, “मुझे बेहद खुशी होगी अगर भूषण आशिकी 3 भी बनाते हैं. हम यकीन भूल भुलिया फ्रैंचाइजी को आगे ले जाएंगे. फिल्म के पिछले पार्ट्स में दर्शकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है और अब सही समय आने पर हम इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा करेंगे.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

आपको बता दें कि ‘भूल भुलिया 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 8.78 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया है. 2022 में रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में ये अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2022 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).