जब छोटे रूह बाबा से मिले Kartik Aaryan, बच्चे की क्यूटनेस और एक्टर की सरलता जीत लेगी आपका दिल (Watch Video)
कार्तिक ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से छोटे रूह बाबा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में यह बच्चा कार्तिक की तरह रूह बाबा के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहा है.
Kartir Aaryan and Chhote Rooh Baba: कार्तिक आर्यन ही एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की खस्ता हालत के बीच अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 को हिट सा स्वाद चखवाया. इस फिल्म का क्रेज बड़ों से लेकर बच्चों तक में देखने मिला है. कार्तिक ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से छोटे रूह बाबा का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में यह बच्चा कार्तिक की तरह रूह बाबा के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहा है और कार्तिक से मिलने के बाद भूल भुलैया का पॉपुलर गाना आमी जे तोमार, छिन छिन छिन...गाता हुआ नजर आ रहा है. यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट ड्रॉप कर रहे हैं.
कार्तिक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, छोटे रूह बाबा (थंब इमोजी), आपका निस्वार्थ प्यार और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी दौलत है. भूल भुलैया 2 (रेड हार्ट और नमस्ते इमोजी).
View this post on Instagram
अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड भूल भुलैया 2 अक्षय कुमार स्टारर 2007 में रिलीज हुई हिट फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थीं. 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया 2 ने वर्ल्ड वाइड 268 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है.
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर फिल्म सत्य प्रेम की कथा में साथ में नजर आने वाले हैं. समीर विदवंश द्वारा डायरेक्टेड यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है ,जो 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा कार्तिक शहजादा में भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

