Juhi Chawla की बेटी Jhanvi Mehta बॉलीवुड में मचा सकती हैं धमाल, IPL ऑक्शन के दौरान बटोरी थी सुर्खियां
जूही चावला बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक जूही ने अपना जलवा बिखेरकर लोगों को अपना दिवाना बनाया. अब जूही के बाद उनकी बेटी जाह्नवी मेहता उनकी लिगेसी को आगे ले जाने की तैयारी में नजर आ रही हैं.
जूही चावला (Juhi Chawla) बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक जूही ने अपना जलवा बिखेरकर लोगों को अपना दिवाना बनाया. अब जूही के बाद उनकी बेटी जाह्नवी मेहता (Jhanvi Mehta) उनकी लिगेसी को आगे ले जाने की तैयारी में नजर आ रही हैं. मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं.
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान समेत अन्य स्टारकिड्स की तरह जाह्नवी मीडिया स्पॉटलाइट से दूर हैं. यही वजह है कि कम ही लोग उनके बारे में जानते थे. कुछ ही समय पहले जूही ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में बेटी जाह्नवी के करियर को लेकर भी खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि पढ़ाई का शौक रखने वाली जाह्नवी ने राइटर बनने का फैसला किया था.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
लेकिन बाद में उन्होंने मॉडल बनना का फैसला किया. जूही ने आशंका जताते हुए कहा कि ऐसा भी हो सकती है कि उनकी बेटी अभिनेत्री बनने का फैसला कर लें. एक्ट्रेस ने कहा था कि कुछ भी तय नहीं है और हो आनेवाले समय में ही इसका फैसला हो सकता है.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले आईपीएल ऑक्शन के दौरान जाह्नवी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ नजर आईं थी. कार्यक्रम से इनके फोटोज और वीडियो काफी चर्चा में थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

