बॉलीवुड

निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है : जो जोनस

अमेरिकी गायक निक के बड़े भाई जो जोनस का कहना है कि निक और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी स्वर्ग में बनी है....

निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है : जो जोनस
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credit-IANS)

न्यूयॉर्क: अमेरिकी गायक निक के बड़े भाई जो जोनस (Joe Jonas) का कहना है कि निक (Nick) और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जोड़ी स्वर्ग में बनी है. वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, डीएनसीई फ्रंटमैन ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में जे.सी. पेनी समारोह में यह बात कही, जहां उन्होंने 'क्वांटिको' की अभिनेत्री के साथ अपने भाई के रिश्ते के बारे में बातचीत की. जो (29) ने कहा, "प्रियंका से निक की पहली मुलाकात के बाद निक का चेहरा देखकर, जिस तरह से वह उनके बारे में बात करता था और उसके बाद उनसे मिलने का मौका मिलने पर और यह जानने के बाद कि वह कितनी अद्भुत हैं, मुझे तुरंत लगने लगा था कि इनकी जोड़ी स्वर्ग में बनी है."

यह भी पढ़ें: निक जोनस की इस बात पर फिदा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का दिल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

उन्होंने प्रियंका और निक की शादी के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की. भारत के जोधपुर में हुई शादी में शामिल जो अपने मंगेतर सोफी टर्नर (22) के साथ आगे की सीट पर बैठे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2018 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).