बॉलीवुड

मॉम Sridevi की तरह अपनी हॉटनेस से आग लगा रही हैं बेटी Janhvi Kapoor, सॉन्ग 'Nadiyon Paar' के Video ने मचाया धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का नया गाना 'नदियों पार' आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है जिसमें एक्ट्रेस अपनी दिलकश अदाओं से मानों अपने फैंस के दिलों पर कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं.

मॉम Sridevi की तरह अपनी हॉटनेस से आग लगा रही हैं बेटी Janhvi Kapoor, सॉन्ग 'Nadiyon Paar' के Video ने मचाया धमाल
जाह्नवी कपूर का नया गाना 'नदियों पार' (Photo Credits: Youtube)

Nadiyon Paar Song Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' का नया गाना 'नदियों पार' आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है जिसमें एक्ट्रेस अपनी दिलकश अदाओं से मानों अपने फैंस के दिलों पर कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं. जाह्नवी का ये गाना इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रहा है और पहली बार इसमें जाह्नवी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किये गए इस बेहद हॉट आउटफिट में जाह्नवी अपनी डांस से लोगों का दिल जीतती हुई नजर आ रही हैं.

शमुर और आईपी सिंह के हिट सॉन्ग 'नदियों पार' को एक बार फिर फिल्म 'रूही' (Roohi) के लिए रिक्रिएट किया गया है जिसमें अब जाह्नवी अपने हसीन अंदाज में बलखाती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर इस गाने को अब तक 11 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसकी चर्चा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Hot Photoshoot: जाह्नवी कपूर ने कराया बेहद हॉट फोटोशूट, ग्लैमरस अंदाज से मचाई सनसनी

देखें जाह्नवी कपूर का ये हॉट सॉन्ग वीडियो:

सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग, सानुजीत भुजबल का कहना है, "नादियों पार, पार्टी लवर्स का पसंदीदा गाना रहा है और सचिन-जिगर का यह नया संस्करण ओरिजिनल को दिया गया ट्रिब्यूट है. यह बहुत जिवंत और उत्साहित करने वाला गाना है. मुझे यकीन है कि यह गाना श्रोताओं का मनोरंजन जरूर करेगा.

गाने में जाने चमकीले ड्रेस में अपनी हॉटनेस से आग लगाती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म 'रूही' में जाह्नवी एक्टर राजकुमार राव के साथ आएंगी. ये एक हॉरर फिल्म है जिसका निर्माण 'स्त्री' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्म बना चुके दिनेश विजन कर रहे हैं.

फिल्म का निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं और इसमें वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को 11 मार्च को रिलीज के लिए सेट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).