बॉलीवुड

Ranveer Singh Nude Photoshoot कॉन्ट्रोवर्सी में कूदी Janhvi Kapoor, बोलीं-'यह कलात्मक स्वतंत्रता है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर हाल ही में रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आई हैं. उनका मानना है कि एक्टर ने जो किया वह कलात्मक स्वतंत्रता है.

Ranveer Singh Nude Photoshoot कॉन्ट्रोवर्सी में कूदी Janhvi Kapoor, बोलीं-'यह कलात्मक स्वतंत्रता है'
रणवीर सिंह-जान्हवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में रणवीर सिंह के समर्थन में सामने आई हैं. उनका मानना है कि एक्टर (Ranveer Singh) ने जो किया वह कलात्मक स्वतंत्रता है. हाल ही में रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसके चलते अब वे कानूनी मुश्किलों में भी पड़ते नजर आ रहे हैं. देश में जगह-जगह पर उनके खिलाफ एफआईआर हो रही हैं. ऐसे में जान्हवी कपूर ने रणवीर का साथ दिया है.

Rajkummar Rao ने खरीदा Janhvi Kapoor का आलीशान फ्लैट, 44 करोड़ में हुआ सौदा

शुक्रवार को जान्हवी कपूर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. इसी बीच उनसे रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर प्रतिक्रिया देने के लिए कहा गया. इस पर जान्हवी ने रणवीर का साइड लेते हुए कहा,  मुझे लगता है कि यह कलात्मक स्वतंत्रता है और उनकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए उन्हें कैसे कोई दंडित कर सकता है.

जान्हवी कपूर हाल ही में फिल्म गुड लक जेरी (Good Luck Jerry) में नजर आई हैं. इस डार्क कॉमेडी फिल्म को सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 29 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए तैयार है. इसी के साथ ही जान्हवी वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल (Bawaal) में भी नजर आने वाली है. नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.

खूबसूरत वादियों के बीच जान्हवी कपूर का दिखा हॉट अंदाज, फैंस हार बैठे दिल

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).